राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान से मिले प्रधान
रांची, सितम्बर 5 -- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान से मिले प्रधान -(A) रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के उपरांत बीरेंद्र प्रधान ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के युवा नेता आदित्य विजय प्रधान भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान देशभर में, विशेषकर विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने, संगठन के विस्तार तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान झारखंड में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार को गति देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.