हरिद्वार, मार्च 23 -- बहादराबाद के रोहालकी स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुल्क के गबन में प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध समिति ने हाल ही में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। दूसरी ओर, इस कार्रवाई से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इससे पहले, प्रबंधक जयंत चौहान को 13 लाख रुपये के गबन में स्कूल से हटाया जा चुका है। प्रधानाचार्य सतपाल सिंह पर शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने के साथ गबन का आरोप है। जबकि, कनिष्ठ सहायक अमन सैनी पर भी इसी प्रकार की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति भी की गई है। प्रबंध समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों स्कूल परिसर के कक्ष संख्या-4 में ही रहेंगे और किसी भी अभिलेख को नहीं देख सकेंगे। दूसरी...