कानपुर, सितम्बर 26 -- कानपुर। प्रादेशिक सेवायोजन विभाग 28 सितंबर को किदवई नगर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। मेले में डेढ़ दर्जन से अधिक कंपनियां 2600 नौकरी के अवसर लेकर आ रहीं हैं। कंपनियां 10-30 हजार रुपये मासिक वेतन का ऑफर दे रहीं हैं। सहायक निदेशक उज्जवल सिंह ने बताया कि आईटीआई, डिप्लोमा, जीएनएम और हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण युवाओं को नौकरी का मौका है। साक्षात्कार के जरिए चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...