बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह : नालंदा के 40, शेखपुरा के 30 समेत सूबे के 1563 स्कूलों का होगा चयन हफ्तेभर में विभाग ने मांगी स्कूलों की सूची, जहां के बच्चे पढ़ेंगे कचरा प्रबंधन का पाठ कक्षा 6 से 12 वाले स्कूलों को प्राथमिकता पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा 62-62 स्कूल, बेगूसराय में 40 फोटो : कचरा : शहर में कचरा का ढेर। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। नालंदा, शेखपुरा समेत सूबे के स्कूली बच्चे अब किताबों के साथ-साथ कचरा प्रबंधन का व्यावहारिक पाठ भी पढ़ेंगे। राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह (आरएएस) 2026-27 के तहत नालंदा के 40, शेखपुरा के 30 समेत सूबे के 1,563 स्कूलों में कचरा पृथक्करण गतिविधियां होंगी। इसके लिए डीईओ को स्कूलों की सूची हफ्तेभर में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेजने का...