शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मॉडल प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रत्येक विकास क्षेत्र के पांच बच्चों को मॉडल निर्माण के लिए तीन हजार रुपये दिए गए। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने वेस्ट टू एनर्जी, ग्लोबल वार्मिंग, सोलर ड्रायर, डिजास्टर सेफ्टी सिस्टम, कार्बन प्यूरीफायर और मानव पाचन तंत्र जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। मूल्यांकन डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने किया। मॉडल प्रतियोगिता में संचित वर्मा प्रथम, बादल द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। क्विज में जलालाबाद टीम विजेता बनी, जिसे टैबलेट दिया गया। कार्यक्रम में बीएसए दिव्या गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.