सिद्धार्थ, दिसम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर। बीआरसी नौगढ़ में उच्च प्राथमिक कक्षाओं में अध्यनरत छात्र छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ राम कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। बीईओ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं के प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में सफल छात्र रोशनी, सुभावती, रवि कुमार, अंकित पासवान, शिवा सहनी, वंशिका पांडेय, आमिर, रमन, संदेश, रोशनी गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में पांच ग्रुप बनाकर संपन्न किया गया। जिसमें ग्रुप चार के बंटी, सुभावती, शिवम, आदित्य, शिवांगी सामूहिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस दौरान एआरपी जेपी गुप्ता, रामपाल, शिव शंकर मिश्र,दीप्ति चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.