कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2 से 4 अक्तूबर के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित हो रही है। इसमें शहर के 11 ​खिलाड़ी उप्र टीम से अपना दमखम दिखाएंगे। प्रदेश टीम में कानपुर के अर्णव, हर्ष मकवाना, आशीष कुमार, मोहम्मद हसन, सलमान अहमद, रुद्र प्रताप सिंह, शिवम बाबू, वैभव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, मोहम्मद फरहान और चंद्र प्रकाश को जगह मिली है। टीम के साथ उमर शहजाद को टीम मैनेजर के साथ रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कानपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष साहबे आलम टीम के साथ मौजूद रहेंगे। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव मोहम्मद शादाब उत्तर प्रदेश टीम की तकनीकी टीम में तकनीकी रेफरी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...