सासाराम, जून 12 -- शिवसागर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा में मध्य विद्यालय शिवसागर के एक छात्र एवं दो छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित विद्यार्थियों में हिमांशु राज, नीतू कुमारी और प्रियाशु कुमारी शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। विद्यालय के छात्र हिमांशु राज ने 134 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अत्यंत साधारण परिवार से आने वाले हिमांशु के पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। हिमांशु ने बताया कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं, ताकि गरीब और जर...