बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक संचालित होगी। दृष्टि बाधित एवं लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान अनावश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.