खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा पांच केंद्रों पर 11 मार्च को कदाचारमुक्त वातावरण में लेने की तैयारी की गई है। परीक्षा उत्क्रमित हाईस्कूल चन्द्रनगर, एएन हाईस्कूल, सोनवर्षा रहीमपुर, उत्कमित हाईस्कूल बछौता, इंटर स्कूल, मेहसौड़ी और बापू मिडिल स्कूल, बलुआही केन्द्रों पर होगी। इधर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी, खगड़िया धनंजय कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा 11 मार्च को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10:30 बजे से 12:00 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न 01:00 बजे से 02:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.