बेगुसराय, मार्च 7 -- बीहट। बरौनी के चार केंद्रों पर शनिवार को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति अभ्यास परीक्षा-2 का आयोजन हुआ।प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति अभ्यास परीक्षा के जरिए बच्चों को परीक्षा के प्रारूप से परिचित कराना तथा प्रश्न-पत्र की प्रकृति और परीक्षा प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया।चारों केंद्रों पर कुल 404 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...