जहानाबाद, मार्च 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन बुधवार को शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया। इस प्रतियोगिता परीक्षा में आदर्श मध्य विद्यालय उंटा में 398 और राजकीय मध्य विद्यालय होरीलगंज में 288 यानी कुल 686 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। वही 38 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में मानसिक योग्यता परीक्षा प्रात: 10 :30 से दिन के 12:00 तक एवं द्वितीय पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षा अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की गयी। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने का दावा किया गया है। जिले में कक्षा 8 के छात्रों के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी और आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.