सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। देश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए संचालित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में जनपद को 164 सीटें आवंटित हैं, जिसमे से 161 सीटों पर बच्चे स्थान बनाने में सफल हुए हैं। तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के कोटे की फिर से रिक्त रह गई है। लोटन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी के बच्चों ने एक बार पुनः इस परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए 20 सीटों पर कब्जा जमाया। घोषित परिणाम में खेसरहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आकोली से आठ बच्चे, भनवापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा से पांच बच्चे,जोगिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय टांडिया से पांच बच्चे, नौगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर से चार बच्चे, ब...