नोएडा, अगस्त 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा एक नवंबर 2026 को जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक पात्र छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध कराई गई है। जारी निर्देश के अनुसार वे विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। यह भी पढ़ें- IIT JAM 2027: आईआईटी जैम 2027 की वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in जारी, 5 सितंबर से करें आवेदन अनुसूचित जाति एवं...