उरई, मार्च 8 -- उरई। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को गुरुजनों ने सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनौरा वैध के बच्चे हर साल छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर मान बढ़ाते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनौरा वैद्य में कक्षा 08 के पांच छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर सम्मानित किया गया। शिक्षक मोहम्मद मुंही आजम ने कहा जूनियर स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए चयन जहां विद्यालय के शैक्षिक स्तर के संतोषजनक होने का पैमाना है, वहीं शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को वांछित शैक्षिक स्तर को प्राप्ति का एक सूचक है। वहीं अध्यापक विकास गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा में सफल होने के लिए बच्चों द्वारा किया गया परिश्रम भविष्य में आने वाली प्...