बुलंदशहर, मार्च 25 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का आयोजन बुलंदशहर एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 29 मार्च को होगा। रविंद्र नाट्यशाला में आटोईम्यून डिसार्डर में आयुर्वेद थैरेपी एवं मैनेजमेंट विषय पर आयुर्वेद का राष्ट्रीय सेमिनार में देश के आठ राज्यों के आयुर्वेद दिग्गज शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर यमुनापुरम स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक, क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि 29 मार्च को प्रदर्शनी के रविंद्र नाट्यशाला में राष्ट्रीय स्तर का आटोईम्यून डिसार्डर में आयुर्वेद थैरेपी एवं मैनेजमेंट विषय पर आयुर्वेद का राष्ट...