सीवान, सितम्बर 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद को भारतीय ज्ञान-परंपरा, आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली के बीच सेतु बताया गया। इसके माध्यम से स्वस्थ जीवन और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विश्व आयुर्वेद दिवस पर संगोष्ठी का आयोजनआयुर्वेद का महत्व इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शरीर, मन और प्रकृति के बीच संतुलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय...