रुद्रपुर, मार्च 11 -- गदरपुर, संवाददाता। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कोटेश्वर डैम और टिहरी डैम में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर का आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास हुआ। इस अभ्यास में 15वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से किया गया। कमांडेंट संतोष कुमार के निर्देशन, उप कमांडेंट दीपक भट्ट के पर्यवेक्षण तथा सहायक कमांडेंट अजय पंत के नेतृत्व में एनडीआरएफ की तीन टीमों ने अपनी तत्परता और दक्षता का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और गैस रिसाव जैसी आपदा परिस्थितियों का यथार्थपरक अनुकरण किया गया। एनडीआरएफ की टीमों ने रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से ऊंचाई और दुर्गम स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकालने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.