मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- एमआईटी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवालिक यूनिवर्सिटी देहरादून में सात से नौ अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय आइडियाथॉन प्रतियोगिता में एमआईटी की टीम 'हाइड्रोनोवा' ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में 18 से अधिक राज्यों की 150 टीमों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जल संरक्षण पर आधारित अभिनव प्रोजेक्ट ने टीम को यह उपलब्धि दिलाई। टीम ने 'बिना किसी बाहरी बिजली के संचालित जल सुरक्षा चेतावनी यंत्र' का विचार प्रस्तुत किया। कॉलेज लौटने पर निदेशक प्रो. रोहित गर्ग, प्रो. क्षितिज सिंघल द्वारा छात्रों शेखर मिश्रा, अभिताभ यश चौहान, प्रिंस चौहान और अभिषेक को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...