प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सरोज लालजी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय की ओर से शनिवार को 'सी-विजन' राष्ट्रीय आइडियाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैव विज्ञान, जैव रसायन, भौतिक विज्ञान, जैव तकनीक एवं कम्प्यूटर विज्ञान जैसे विविध विषयों पर नवाचार प्रस्तुत किए गए। देश के सात राज्यों से एनआईटी, एमएनएनआईटी, आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 87 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से प्रथम चरण में 23 का चयन किया गया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंच पर अपना आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर दिया। मुख्य अतिथि ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने प्रतिभागियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया और पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.