राष्ट्रीय आंवला अनुसंधान केंद्र के लिए कृषि मंत्री को सौंपा पत्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने जिले में राष्ट्रीय आंवला अनुसंधान केंद्र की स्थापना कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र दिया। उन्होंने कृषि मंत्री को बेल्हा के आंवले से बना मुरब्बा, कैंडी सहित अन्य उत्पाद भेंट करते हुए आंवले की गुणवत्ता बताई। पत्र में कहा गया है कि प्रतापगढ़ पूरे देश में आंवला नगरी के नाम से मशहूर है। आंवला यहां की विशेष पहचान बन चुका है। जिले के हजारों किसान आंवला उत्पादन, पौधशाला प्रसंस्करण और व्यापार से जुड़े हैं। पत्र में कहा गया है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से लीची, केला, अनार, अंगूर, बीज, मसाला सहित अनेक विशिष्ट फसलों के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन आंवला जैसी महत्वपूर्ण औषधीय फसल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.