हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- राठ। ब्लॉक संसाधन केन्द्र में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें टॉप टेन सूची में दीक्षा प्रथम, भूमिका द्वितीय, महक तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन बच्चों के अतिरिक्त 30 बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार व प्रोत्साहन पाकर नन्हे वैज्ञानिक के चेहरे खिल गये। कार्यक्रम में एआरपी श्वेता सिंह, हरिमोहन, नवीन बुधौलिया, सोमव्रत अग्रवाल, नसीम, श्रीकांत मिश्रा, अमित कुमार, सलाउद्दीन, हेमेन्द्र कुमार, मीनाक्षी, अंजू कौशल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...