शामली, मार्च 9 -- शामली। भारत सरकार द्वारा सैयद मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर थानाभवन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताया। थानाभवन के दीवान मार्किट स्थित राव सालिम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ अल्पसंख्यक समाज को मिलेगा। बताया गया कि सैयद मुनावरी बेगम मूल रूप से तमिलनाडु की निवासी हैं, लेकिन उनका थानाभवन क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। इससे पूर्व वह कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वह सेंट्रल वक्फ काउंसिल की सदस्य, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज (एनसीपीयूएल) की सदस्य तथा हज कमेटी ऑफ इंडिया की वाइस...