गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- गाजियाबाद, वंदना। राष्ट्रीय अबाकस प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 47वीं राष्ट्रीय अबाकस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 22 बच्चों ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। इसके साथ 27 बच्चों ने स्वर्ण और 16 बच्चों ने रजत पदक हासिल किया।प्रतियोगिता में बच्चों को गणित के मुश्किल सवालों को हल करने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया था। ब्रेनोब्रेन संस्था के 66 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था की समन्वयक रचना गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के पांच से 14 वर्ष तक के मेधावी बच्चों ने देशभर से आए 2500 प्रतिभागियों को टक्कर दी और पुरस्कार हासिल किए। उन्होंने बताया कि अदविता सिंह, अद्वैता मोहित, कियारा भारती, वेदांशी भदाना, विवान भट्टाचार्जी, हर्षाली गुप्ता, प्रभाष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.