बगहा, जुलाई 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए जिलास्तरीय चयन व अनुशंसा समिति की बैठक शनिवार की शाम जिला शिक्षा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार,डाइट प्राचार्य कुमारी खुशबू और समिति में मनोनीत वरिष्ठ शिक्षाविद् मोहन प्रसाद श्रीवास्तव के साथ डीपीओ समग्र शिक्षा दीपक कुमार सिन्हा शामिल हुए।बैठक में प्राप्त आवेदनों के गहन मूल्यांकन के बाद सर्वसम्मति से तीन उत्कृष्ट शिक्षकों के नामों पर सहमति बनी। समिति ने इन तीनों नामों की आधिकारिक अनुशंसा राज्य मुख्यालय को भेज दी है। इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले से कुल 11 शिक्षकों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा किया था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नौ शिक्षकों के कागजातों की हुई जांच इसमें ...