राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के नामांकन शुरू
लखनऊ, जून 20 -- माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिये राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने लखनऊ समेत मण्डल के सभी जिलों के पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामांकन के निर्देश जारी किये हैं। इच्छुक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन नामांकन की अन्तिम तारीख 10 जुलाई और आवेदन सबमिट करने की तिथि 13 जुलाई है। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार 2026 के ऑनलाइन आवेदन के दिशा-निर्देश https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/ पोर्टल पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 10 तक करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.