प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- लालगंज। रामपुर खास की विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद आराधना मिश्रा मोना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने गृह जनपद के साथ निर्वाचन रामपुर खास की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इसकी जानकारी पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...