फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। शहर के खुशवक्त रायनगर में रविवार को यूटा जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने यूटा संगठन के मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. शिवराज सिंह सिकरवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं कुछ क्षणों के लिए मौन रखते हुए शोक सभा संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें वक्तओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सिकरवार के विचार और सिद्धांत हम सभी साथियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। इस मौके पर होरी लाल तिवारी, जिला महामंत्री राजेश कुमार, आलोक सिंह, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशीष तिवारी, शीलू पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.