राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को मेरठ रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ कार्यक्रम को लेकर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कार्य क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों को प्रवेशिका और टोपी पहनाकर मेरठ के लिए रवाना किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुनने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बताया गया कि मंगलवार को खतौली के चीतल ग्रांड पर आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी कार्यकर्ता सुबह भसाना शुगर मिल पर एकत्र होंगे। यहां से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर खतौली के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन पर बुलडोजर से बरसे फूल, क्रेन से लटकी माला; भाजपा अध्यक्ष का मेरठ में भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.