बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पटना आगमन पर बापू सभागार मे भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नालंदा के हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अचल कुमार सिन्हा भी बैठक में शामिल हुए। क्षेत्रीय सह प्रभारी ने कहा कि बिहार के लाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता, शीर्ष पद पर आसीन हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम में नालंदा के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी होगी। इसके लिए जिला पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेवारी दी गयी है। बैठक मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.