कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान व राहुल गांधी के विरूद्ध दर्ज मुकदमें को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अकबरपुर को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान तथा राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज मुकदमें को लेकर अकबरपुर तहसील में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी रैली में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा जाति वादी शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर केस के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च कहाकि संवै...