गाजीपुर, मई 24 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। हैदरगंज में आम जनता सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते मऊ में आयोजित पार्टी सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक 30 जिलों में संगठन का गठन कर चुकी है और लगातार विस्तार किया जा रहा है। मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा, बेरोजगारी और सामाजिक भागीदारी पार्टी के प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के राजनीतिक दलों ने चौहान समाज की उपेक्षा की है और संख्या के अनुपात में उचित भागीदारी नहीं दी। यह भी पढ़ें- बसपा ने विधान सभा चुनाव की तैय...