हमीरपुर, जनवरी 7 -- 0 कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा फोटो-07- डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी। हमीरपुर, संवाददाता। बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमीशन रद्द किए जाने के विरोध मे भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा है। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चमन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि भारत मुक्ति मोर्चा का 15वां 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक बालियात्रा लोअर ग्राउंड कटक ओड़िशा में आयोजित किया जाना था। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गईं थीं। लेकिन आरएसएस के दबाव के चलते महानग...