घाटशिला, फरवरी 3 -- घाटशिला। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 2024-26 का राष्ट्रीय अधिवेशन बहुत सुंदर और व्यवस्थित तरीके से ओडिशा के बालासोर में हरित जगन्नाथ के रूप में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल घाटशिला झारखंड को उनके दो वर्षों के कार्यकाल के लिए पुरस्कृत किया गया। 2026-28 की कमेटी में उनको राष्ट्रीय आंचल प्रमुख का पदभार सौंपा गया। घाटशिला शाखा को उनके बाल उत्थान सेवा कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया। अधिवेशन में घाटशिला से राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल, अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल, मीना गोयल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.