मेरठ, नवम्बर 7 -- राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी 16 नवंबर को होने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन मथुरा जनपद के कोसीकलां में होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन हर तीन साल बाद होता है और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव किया जाना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया पार्टी ने 14 अप्रैल से 31 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया था। इसमें देशभर में करीब 1 करोड़ लोगों को सदस्य बनाया है। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार मथुरा में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.