हापुड़, जुलाई 5 -- सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन का विस्तार किया। सामाजिक संगठन राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक शनिवार को गढ़ में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार के तहत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गांव बिहूनी के एडवोकेट अंकित शर्मा को युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा आम जनता की आवाज को बुलंद करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने, पारदर्शी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्हों...