राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु अवस्थी
फतेहपुर, अगस्त 1 -- जहानाबाद। क्षेत्र के कापिल गांव निवासी हिमांशु अवस्थी को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय संयोजक अलंकार अग्निहोत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के बाद हिमांशु अवस्थी ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: हम (से.) के नगर अध्यक्ष बने डॉ. नसीम, संगठन मजबूती पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.