गोंडा, अगस्त 17 -- गोण्डा। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की स्मृति में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। इंडिया स्पेस वीक की ओर से वेबिनार, राष्ट्रीय शपथ अभियान और ड्राइंग-पेंटिंग गतिविधियां आयोजित होंगी। पंजीकरण निशुल्क रहेगा तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। डीआईओएस ने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- ‎ड्रोन में दिखी विकसित भारत की उड़ान, रंगों से सजा वैज्ञानिक प्रगति का संदेश यह भी पढ़ें- Vikram Sarabhai Space Quiz 2026: कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...