राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विद्यार्थियों ने जानी भारत की अंतरिक्ष यात्रा
गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) और स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एमपीआईटी परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम 'अंतरिक्ष : अज्ञात की खोज' रही। कार्यक्रम में डॉ. संजीव के. शर्मा, अर्जुन वी. श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य तुषार नंदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मुख्य आकर्षण पूर्व इसरो वैज्ञानिक एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार वर्मा का विशेषज्ञ व्याख्यान रहा। उन्होंने 'अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं भारत की अंतरिक्ष यात्रा' विषय पर देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- चंद्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.