रांची, जुलाई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सोमवार को 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डिविजनल कमिश्नर, उत्तरी छोटानागपुर भोर सिंह यादव उच्च शिक्षा सचिव अंजली यादव, राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, रिचा संचिता व डीजी सरला बिरला यूनिवर्सिटी प्रो गोपाल पाठक ने किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 430 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 5 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आगामी दिनों में विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें देश के प्रतिभाशाली बाल शतरंज खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता रांची में लगभग आठ वर्षों के अंतराल के बाद ...