भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 10 दिवसीय राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। नौ प्रमंडल की टीमों के मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। टीम में मगध प्रमंडल के अभिषेक राज, नवीन कुमार, आयुष कुमार एवं आदर्श कुमार, तिरहुत प्रमंडल के शिवम कुमार सिंह, मणिकांत, आशीष कुमार एवं हर्षित मिश्रा, भागलपुर प्रमंडल के विराज कुमार, आरव कुमार एवं अनय सिंह, पटना प्रमंडल के दिवाकर कुमार एवं कुमार सान, सारण प्रमंडल के मनजीत कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुष राज एवं दरभंगा प्रमंडल के अंकित चौधरी को शामिल किया गया है। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.