राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहने से दिनभर परेशान रहे ग्राहक
दरभंगा, सितम्बर 12 -- दरभंगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले राष्ट्रव्यापी हड़ताल के परिप्रेक्ष्य में शहर में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों के सभी कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस वजह से विभिन्न कार्यों से बैंक आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। विभिन्न बैंक शाखाओं में ग्राहक इधर से उधर भटकते देखे गए। कई लोगों ने कहा कि हड़ताल के बारे में उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी। इतनी गर्मी में वे बैंक आए तो पता चला कि हड़ताल है। इस वजह से उनका जरूरी काम नहीं हो सका। इस दौरान बैंक कर्मियों ने शहर में प्रदर्शन भी किया। वे सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई में विभेद और 2024 में हुए द्विपक्षीय समझौते में तय मांगों को लागू नहीं करने पर आक्रोश जता रहे थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीयकृत बैंकों में रही हड़ताल, करोड़ों का कारोबार प्रभावितहड़ताल की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.