राष्ट्रीयकृत बैंकों में रही हड़ताल, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
साहिबगंज, सितम्बर 11 -- साहिबगंज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों में शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल रही। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने एकदिवसीय हड़ताल की। हड़ताल में बैंक के ऑफिसर्स समेत सभी स्तर के कर्मचारियों की सहभागिता रही। इसके चलते बैंकों में ताला लटका रहा और बैंक आने वाले ग्राहकों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। इससे सबसे अधिक परेशान बुजुर्ग पेंशनधारियों को हुई। कुछ ऐसे भी ग्राहक थे जिन्हें इलाज आदि के लिए बड़ी रकम निकासी की जरुरत थी। बैंक हड़ताल के चलते मायूस लौट गये। जिला में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब 37 शाखाएं हैं। जानकारी के अनुसार, हड़ताल के कारण करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.