लखनऊ, मई 4 -- राष्ट्रहित व्यापार मंडल ने रविवार को सुनील सिंह को प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन का विस्तार प्रदेश के कोने-कोने तक किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि व्यापारियों का कल्याण और राष्ट्र निर्माण ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश भारती और संगठन महामंत्री मनोज सिंह रघुवंशी ने भी व्यापारिक एकता पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- देश के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान: नरेश यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.