बिजनौर, मई 14 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील के बाद जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अधिवक्ताओं ने भी ईंधन संरक्षण का संकल्प लिया। गुरुवार को स्व. वीरेन्द्रपाल सिंह एड. बार हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार व संचालन महासचिव मनोज कुमार सेठी ने किया। अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र कुमार ने बिजनौर नगर के अधिवक्ताओं से राष्ट्रहित में न्यायालय आने के लिए चौपहिया वाहनों का कम उपयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने निर्णय की सराहना करते हुए इसे देशहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।इस यह भी पढ़ें- पीएम की अपील पर बांका जिला जज व अन्य न्यायिक पदाधिकारी साईकिल चलाकर पहुंचे न्यायालय दौरान पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, निरंकार सिंह, यश...