बदायूं, जून 8 -- विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में परशुराम धर्मशाला में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम के उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) भिखारी प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता पर बल देते हुये युवाओं से राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बरेली मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बन सकता है। यह भी पढ़ें- हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन म...