रामगढ़, दिसम्बर 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट के छात्र आदित्य कुमार का चयन 69वें अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 6 जनवरी 2026 तक पी.एम. श्री एम.जी.जी.एस. स्कूल, बाड़मेर (राजस्थान) में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ी आदित्य कुमार 30 दिसंबर को झारखंड टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ कोडरमा से राजस्थान के बाड़मेर जिले के लिए रवाना हुए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह (सेना मेडल) और प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने आदित्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.