रांची, दिसम्बर 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरूवार को मनायी गयी। तोरपा नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने कहा कि अटल जी जैसे नेता बहुत बिरले मिलते हैं। अटल जी देश के सर्वमान्य नेता था। अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। हम लोगों के बीच विचारों के रूप में अटल जी हमेशा जिंदा रहेगें। मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर शशांक राय, भगीरथ राय, दीपक तिग्गा, संजय साहू, नीरज जायसवाल, दिलीप सिंह, कैलास कांशी, मुकेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, पवन जायसवाल, महावीर साहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.