मेरठ, अप्रैल 1 -- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत नगर के जैन स्थानक में बुधवार को मवाना पूर्वी मंडल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री सुनील पोसवाल व संचालन मंडल महामंत्री अभय गुर्जर ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने भारतीय जनता पार्टी की जनसंघ से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र का संस्कृतिक विकास करना है और अपने हर एक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहना है। जिला उपाध...