राष्ट्रसेवा और सुशासन के लिए सदैव याद किए जाएंगे वाजपेयी : जोशी
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- पंतनगर, संवाददाता। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को पंतनगर के एनेक्सी भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक के रूप में अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.